---Advertisement---

एकतरफा प्यार में बदला लेने राजस्थान से देहरादून पहुंचा सिरफिरा आशिक, युवती समेत माँ और भाई पर किया चाकू से हमला !

By A S
May 14, 2026 9:00 AM
One Sided Love Attack :- एकतरफा प्यार में बदला लेने राजस्थान से देहरादून पहुंचा सिरफिरा आशिक, युवती समेत माँ और भाई पर किया चाकू से हमला !
---Advertisement---

One Sided Love Attack :- देहरादून के पटेलनगर इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। एकतरफा प्यार और शादी के दबाव ने एक युवक को इस कदर अंधा बना दिया कि उसने युवती के घर में घुसकर उस पर, उसकी मां और भाई पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के दौरान घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपित को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

देहरादून में स्कूल परिसर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस छापे से मचा हड़कंप !

पीड़ित परिवार के अनुसार युवती की पहचान राजस्थान के जोधपुर निवासी जयेश नंदवाना से वर्ष 2017 में हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य दोस्ती थी, लेकिन धीरे-धीरे युवक युवती पर शादी का दबाव बनाने लगा। वर्ष 2020 में युवती ने साफ तौर पर शादी से इनकार कर दिया था। उस समय वह दिल्ली में पढ़ाई कर रही थी। परिवार का आरोप है कि शादी से मना करने के बाद आरोपित ने युवती के फोटो और वीडियो होने का दावा करते हुए परिवार को डराना शुरू कर दिया। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी। इसके बाद कई वर्षों तक उसका कोई संपर्क नहीं हुआ और परिवार ने समझा कि मामला खत्म हो चुका है।

शादी का कार्ड देने के बहाने पहुंचा घर

मंगलवार शाम करीब आठ बजे आरोपित अचानक देहरादून स्थित रोहिणी एनक्लेव में पीड़ित परिवार के घर पहुंच गया। उसने टोपी और मास्क पहन रखा था। शुरुआत में वह सामान्य तरीके से बात करता रहा और परिवार को बताया कि उसकी 28 मई को जीएमएस रोड के एक होटल में शादी है, जिसमें उन्हें जरूर आना चाहिए। करीब आधे घंटे तक वह घर में बैठा रहा, परिवार के साथ बातचीत की और खाना भी खाया। इसके बाद उसने युवती के भाई अनुराग मैठाणी से उसे आइएसबीटी छोड़ने की बात कही। अनुराग अपनी कार से उसे छोड़ने निकल गए, लेकिन रास्ते में युवक ने एक खौफनाक साजिश रच डाली।

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं को ठग रहे हैं ये 14 एजेंसियां, मंत्रालय ने जारी की लिस्ट !

कार में छिपाए चाकू और फिर शुरू हुआ हमला

शिकायत के मुताबिक रास्ते में आरोपित ने किसी परिचित को कार्ड देने की बात कहकर गाड़ी रुकवाई और अनुराग को बीयर लाने भेज दिया। इसी दौरान उसने कार में तीन चाकू और एक पेचकस रख दिया। कारगी चौक के पास पहुंचते ही उसने फिर से टोपी और मास्क पहन लिया और अचानक चाकू निकालकर अनुराग की गर्दन पर रख दिया। युवक ने धमकी देते हुए कार वापस घर ले जाने को कहा। जैसे ही कार घर के पास पहुंची, आरोपित तेजी से घर की ओर भागा और हमला कर दिया।

One Sided Love Attack :- एकतरफा प्यार में बदला लेने राजस्थान से देहरादून पहुंचा सिरफिरा आशिक, युवती समेत माँ और भाई पर किया चाकू से हमला !

मां को बचाने पहुंची बेटी, हाथ पर लगा गहरा वार

घर के बाहर जैसे ही अनुराग की मां ने आरोपित को देखा, वह डरकर भागने लगीं। तभी युवक ने उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। मां को बचाने के लिए युवती बीच में आ गई, जिसके हाथ पर गहरा वार हुआ। वहीं उसकी मां की कमर में भी चाकू लग गया। बीच-बचाव करने पहुंचे अनुराग भी घायल हो गए। घटना के दौरान परिवार की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कॉलोनीवासियों ने मिलकर आरोपित को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई।

अब उत्तराखंड में ट्रैफिक नियम तोडना पड़ेगा और भी महंगा, दोगुना हुआ जुर्माना, देखिये जुर्माने की पूरी लिस्ट !

पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

सूचना मिलने पर पटेलनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल परिवार को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर निवासी जयेश नंदवाना के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि जब रिश्तों में सम्मान और समझ खत्म हो जाती है, तब एकतरफा प्यार खतरनाक जुनून का रूप ले सकता है। किसी भी रिश्ते में “ना” को स्वीकार करना बेहद जरूरी है। जबरदस्ती, धमकी और हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकती।

Disclaimer :- यह लेख उपलब्ध जानकारी और पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर तैयार किया गया है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। जांच पूरी होने तक आरोप सिद्ध होना बाकी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment